मार्च 13, 2026

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ई कार्यप्रणाली के माध्यम से सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा न्यायिक विषयों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित बनाने के लिए आज मुकदमा प्रबंधन प्रणाली (लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सोलन अखिल शर्मा ने मुकदमा प्रबंधन प्रणाली की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।

अखिल शर्मा ने कहा कि विभिन्न विभाग ज़िला, तहसील एवं अधिनस्थ न्यायालयों में अपने विभाग से सम्बन्धित मामलों की जानकारी वेबसाइट lms.hp.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी उक्त वेबसाइट पर लॉग ईन कर परिचय पेज पर जाकर सम्बन्धित विभाग के लम्बित मामलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग से सम्बन्धित मामलों के दस्तावेज उक्त वेबसाइट से अपने पास सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट के उपयोग से जहां समय व धन की बचत होगी वहीं एक क्लिक पर मामलों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए सहायक प्रोग्रामर ममता (डी.आई.टी.) के मोबाइल नम्बर 70189-74471 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि विभागों के न्यायालयों में चल रहे मामलों की जानकारी को डिजिटल करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एल.एम.एस.) सॉफ्टवेयर का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित बनाए ताकि विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामलों का बेहतर प्रबंधन हो सके और समय तथा धन की बचत हो सके।
प्रशिक्षण कार्यशाला में उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading