मार्च 15, 2026

अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए सघन अभियान आरम्भ

उद्योग विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आरम्भ किया है। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व शिकायतें सीधे उद्योग विभाग को प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस संबंध में समयबद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चिित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों और शिकायतों की सूचना व्हाट्सएप नम्बरः 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575 और ई मेल हमवसवहपबंसूपदह/हउंपसण्बवउ के माध्मय से प्रदान की जा सकती है। शिकायत के साथ भौगोलिक निर्देशांक (कॉर्डिनेट्स) यदि उपलब्ध हो, इससे संबंधित फोटो या वीडियो व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इससे विभाग को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों की सूचना प्रदान कर नागरिक पर्यावरण व प्रदेश में बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading