नवम्बर 8, 2026

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का 12 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में होगा आयोजन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 पंजीकरण और चयन प्रक्रिया

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष युवा मामले और खेल मंत्रालय एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें चार चरण शामिल होंगे। जो प्रतिभागी इन सभी चार चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के लिए चुना जाएगा। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 1500 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। 

नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश की  राज्य निदेशक इरा प्रभात ने बताया कि इस क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को mybharat.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद प्रतिभागी पहले राउंड से अपनी क्विज़ शुरू कर सकता है। जैसे ही प्रतिभागी पहले चरण को पार कर लेगा, वह स्वचालित रूप से दूसरे दौर के लिए चयनित हो जाएगा और इसी तरह यदि वह अंतिम दौर की चार बाधाओं को पार कर लेगा, तो उसे राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के लिए चुना जाएगा। 

प्रतिभागी 25 नवंबर से पंजीकरण कर इस प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं। और प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 है। प्रतिभागी की आयु 15-29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ प्रतिभागियों को भारत के प्रधान मंत्री और देश के युवा प्रतीकों से मिलने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया  mybharat.gov.in पर पंजीकरण करें और राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में भाग लेने का अवसर प्राप्त करें।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.