मार्च 9, 2026

महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की

महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। गठबंधन ने दो सौ से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचा है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्‍व में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

महाराष्‍ट्र में 288 सदस्‍यीय विधानसभा चुनाव के अब तक प्राप्‍त नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें जीत चुकी है और 09 पर आगे चल रही है। शिवसेना-एस एच एस ने 54 सीटें जीत ली हैं और 03 पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 39 सीटों पर विजय हासिल की हैं और 02 पर आगे है। शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने 20 सीटें जीती हैं। कांग्रेस पार्टी ने 12 सीटों पर विजय हासिल कर ली है और 04 पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार ने 10 सीटों पर विजय हासिल की है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीत ली हैं। निर्दलीय और अन्‍य ने 09 सीटें जीती हैं।
महाराष्‍ट्र में जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं- मुख्‍यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा के देवेन्‍द्र फडणवीस, राहुल नार्वेकर, नितेश नारायण राणे, मनीष चौधरी और अतुल भातखलकर और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार, शिवसेना के उदय सामंत, राजेश विनायक क्षीरसागर और राजेन्‍द्र गावित। शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के आदित्‍य ठाकरे को भी विजय हासिल हुई है।

हारने वाले प्रमुख उम्‍मीदवारों में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवाब मलिक, कांग्रेस नेता तथा महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, कांग्रेस के ही बाला साहेब थोराट, शिवसेना के मिलिंद देवडा और शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के केदार दिघे शामिल हैं।

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34 सीटें जीतीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटें जीती हैं एक सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 15 सीट जीत ली हैं और एक सीटों पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रीय जनता दल ने 04 सीटों जीती हैं। कम्‍युनिस्‍ट पार्टी – मार्क्‍सवादी लेननवादी ने दो सीटें जीती हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और ऑल झारखंड स्‍टुडेंट यूनियन ने एक-एक सीट जीती है।

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, धनंजय सोरेन, हेमलाल मुर्मु, स्‍टीफन मरांडी, आलोक कुमार सोरेन, बसंत सोरेन, लोईस मरांडी विजयी हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के जीतने वाले प्रमुख उम्‍मीदवारों में चंपई सोरेन, देवेन्‍द्र कुंवर, मनोज कुमार यादव, कुमार उज्‍ज्‍वल, राज सिन्‍हा, रागनी सिंह और शत्रुघन महतो तथा प्रकाश राम शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में 20 नवम्‍बर को मतदान हुआ था। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे। पहले चरण के चुनाव में इस महीने की 13 तारीख को 43 सीटों पर मतदान हुआ था। शेष 38 सीटों पर इसी महीने की 20 तारीख को वोट डाले गए थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading