मार्च 7, 2026

पश्चिमी तट पर मछली पकड़ने वाला एक जहाज भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया

13 में से 11 चालक दल के सदस्यों को खोज और बचाव प्रयासों के दौरान सुरक्षित बचाया गया
चालक दल के दो सदस्यों की तलाश जारी

13 सदस्यों वाले एक भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाज मार्थोमा की गोवा के उत्तर-पश्चिम में लगभग 70 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पीएम 21 से टक्कर हो गई। भारतीय नौसेना ने छह जहाजों और विमानों के साथ तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है।

चालक दल के शेष दो सदस्यों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है और इस संबंध में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र मुंबई (एमआरसीसी) के साथ समन्वय किया जा रहा है। क्षेत्र में बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल सहित अतिरिक्त संसाधनों को भेजा गया है।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading