नवम्बर 8, 2026

सरकार डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाएगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार में निवेश का एक प्रमुख देश बनेगा और कानूनी मज़बूती से डेटा को सुरक्षित रखना संभव होगा।

गोयल ने ब्रिटेन-भारत व्यापार परिषद के सम्मेलन में कहा कि डेटा के लिए काफी अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी और देश के पावर ग्रिड की इसमें बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल विश्व को टिकाऊ ढांचा दे सकने के मामले में भारत सबसे अच्छी स्थिति में है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.