जून 22, 2026

राजीव कुमार ने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने के उपरान्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटि रहित बनाया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, पंजीयक सहकारी सभाएं राजकृष्ण प्रूथी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading