नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के अंतर्गत दो करोड़ 50 लाख से अधिक आवेदन जमा कराए गए

सरकार ने आज कहा है कि प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के अंतर्गत दो करोड़ 50 लाख से अधिक आवेदन जमा कराए गए हैं। तीन स्‍तरीय सत्‍यापन प्रक्रिया के बाद इनमें से 20 लाख से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक पंजीकरण हो गया है।

केन्‍द्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि यह योजना पिछले सात सितम्‍बर में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्‍य शिल्‍पकारों और कारीगरों को सशक्‍त करना है। तकरीबन 10 लाख पंजीकृत कारीगरों को टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये तक की राशि ई-वाउचर के जरिए मिल चुकी है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.