मार्च 15, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली के पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त और अग्रणी राष्ट्र निर्माता थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सरदार पटेल का एक मजबूत और एकजुट भारत का सपना लोगों को सद्भाव, विशिष्टता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपराष्ट्रपति ने सभी से सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता की विरासत को बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading