मई 1, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव में 25 लाख 12 हज़ार से अधिक दीये जलाकर 7वांँ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख 12 हजार से अधिक दीये जलाकर सातवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस साल एक और विश्व रिकॉर्ड बना, जिसमें एक हजार सौ बटुकों ने सरयू के घाटों पर एक साथ सबसे बड़ी आरती की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई अन्य कैबिनेट मंत्री और बड़ी संख्या में संतों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

योगी ने कहा कि दीपोत्सव न केवल अयोध्या और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ा आयोजन बन गया है, बल्कि देश और दुनिया के लिए भी एक अनूठा आयोजन बन गया है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में यह पहला दीपोत्सव है, जो हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading