मई 9, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस में पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर आसियान नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे का विकास, रक्षा और सुरक्षा, संस्कृति का आदान-प्रदान शामिल है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि भारत और जापान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपरिहार्य भागीदार हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने कहा कि भारत जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, कृषि तकनीक, खेल, पर्यटन, अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लगातार उच्च स्तरीय संपर्कों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान की है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading