नवम्बर 8, 2026

भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने बिजली निर्यात के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने भारत के पावर ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। काठमांडू में कल हुए इस समझौते से नेपाल को पहली बार बांग्लादेश को बिजली बेची जाएगी। इससे पहले नेपाल केवल भारत को बिजली बेचता था।

समझौते के अनुसार बांग्लादेश अब नेपाल से 40 मेगावाट बिजली खरीदेगा। नेपाल की बिजली भारतीय क्षेत्र में पारेषण बुनियादी ढांचे के माध्यम से बांग्लादेश पहुंचेगी, इसलिए समझौते में भारत भी शामिल है।

इस समझौते से नेपाल विद्युत प्राधिकरण को लगभग 330 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.