सरकार ने टिकाऊ पर्यावरण हासिल करने की दिशा में कई कदम उठाएः भूपेन्द्र यादव
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि भारत उन कुछ देशों में से एक है, जिसने पेरिस समझौते के सभी वायदों को समय से पहले पूरा किया है। आज नई दिल्ली में सी.आई.आई-आई.टी.सी स्थिरता शिखर सम्मेलन के 19वें संस्करण को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार वस्तुओं को दोबारा उपयोग के योग्य बनाने और पुनर्चक्रण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने टिकाऊ पर्यावरण हासिल करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।