मार्च 10, 2026

जीएसटी परिषद ने दो प्रमुख मंत्रिसमूहों का गठन करने का निर्णय किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि जीएसटी परिषद ने दो प्रमुख मंत्रिसमूहों का गठन करने का निर्णय किया है। इनमें से एक समूह चिकित्सा और जीवन बीमा संबंधी दरों को युक्तिसंगत बनाने पर काम करेगा और दूसरा मुआवजा उपकर के लिए रूपरेखा तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक नवंबर में होगी। जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा संबंधी नए मंत्रिसमूह की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। सुश्री सीतारामन ने कहा कि यह मंत्रिसमूह अक्टूबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट देगा। मंत्रिसमूह वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बीमा मामलों, जीवन बीमा, सावधि जीवन बीमा, समूह बीमा आदि पर भी विचार करेगा।

जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक कल नई दिल्ली में हुई। इसमें यह निर्णय किया गया कि कैंसर की दवाओं पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की जाए। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अनुसंधान और विकास के लिए दी गई धनराशि जीएसटी से मुक्त होगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading