नवम्बर 8, 2026

सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 5 नये जिले बनाने का निर्णय किया

सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 5 नये जिले बनाने का निर्णय किया है। ये हैं- जांस्‍कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग। गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि लद्दाख को विकसित और खुशहाल बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने पांच नये जिले बनाने का फैसला किया है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि नये जिलों के निर्माण से हर स्‍तर पर प्रशासन सुदृढ होगा और सरकारी कार्यक्रमों का लाभ लोगों की दहलीज तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासन से कहा है कि वह नये जिलों के निर्माण के बारे में विभिन्‍न पहलुओं का अध्‍ययन करने के लिए एक समिति का गठन करे। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.