नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बेहद गर्व भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ स्मरण करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिवस है।”

अंतरिक्ष क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम इस क्षेत्र में और भी अधिक कार्य करेंगे।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.