मार्च 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी। मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों के और सुदृढ़ बनने की आशा व्यक्त की, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुने जाने पर बधाई @ingshin। एक अत्यन्त सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूँ, जो सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading