निर्वाचन आयोग आज राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की करेगा घोषणा
निर्वाचन आयोग आज दोपहर राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। उम्मीद है कि आयोग जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की टीम ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था।