मई 9, 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों को किया याद

आज देश विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस मना रहा है। इसे 1947 के विभाजन के दौरान विस्‍थापित और पलायन कर चुके लोगों की याद में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्‍यम से उन असंख्‍य लोगों को याद किया है, जिन्‍होंने विभाजन की त्रासदी की पीड़ा झेली। उन्होंने कहा कि आज उन सभी लोगों के साहस को सम्‍मानित करने का दिन है।

श्री मोदी ने कहा कि विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन की पुन: शुरूआत की और अपार सफलता अर्जित की। उन्‍होंने देश में एकता और भाईचारे की भावना को सदैव संरक्षित करने की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया।

वे सभी लोग जिन्‍होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई और अपनी जडों से अलग हो गए। उनके सम्‍मान में सरकार ने 2021 में 14 अगस्‍त को हर साल विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का फैसला लिया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading