मार्च 18, 2026

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पुलिस उप महानिरीक्षक ने की भेंट

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला ने भेंट की और उन्हें राज्य में साइबर अपराध की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश के नागरिकों को इस संबंध में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है और उन्हें ऐसे अपराध से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षित व जागरूक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच करने वाले को देख रहे पुलिस कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि वे ऐसे मामलों को प्रभावी तरीके से निपटा सकें। उन्होंने साइबर अपराध को रोकने लिए साइबर अपराध टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
मोहित चावला ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि इस वर्ष अब तक साइबर पुलिस थानों में 83 मामले दर्ज किए गए हैं और 8,290 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस थानों में दर्ज मामलों और शिकायतों का समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को 2.51 करोड़ रुपये की राशि लौटाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर अपराध से निपटने के लिए साइबर कमांडो का गठन किया जा रहा है और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल में एकीकृत किया गया है ताकि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत और रियल टाइम में कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading