मार्च 7, 2026

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह असंख्य उभरते एथलीटों को अपने सपनों को साकार करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। @नीरज_चोपड़ा1”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading