नवम्बर 9, 2026

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई।

उनका प्रदर्शन विशिष्ट है, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक दृढ़ता और कौशल का प्रदर्शन किया है। वे इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं।

प्रत्येक भारतीय खुशी से भर गया है।“

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.