अप्रैल 22, 2026

भारतीय नौसेना स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए 2 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन का आयोजन करेगी

इस आयोजन के लिए 24 सितंबर को पंजीकरण शुरू होंगे

नई दिल्ली में पहली भारतीय नौसेना हाफ मैराथन अब 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, जो पहले 06 अक्टूबर 2024 को होनी थी। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों के साथ नौसेना के संबंधों को मजबूती देना और देश की समुद्री सुरक्षा एवं हितों की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

यह दौड़ सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगी, जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के साधन के रूप में एक सक्रिय जीवन शैली चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह आयोजन लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और समावेशिता के मूल्यों पर प्रकाश डालेगा। विविध पृष्ठभूमि और समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों को सक्रिय रूप से शामिल करके, यह आयोजन सभी के लिए समावेशिता और समान अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगा।

लोगों को सौहार्द और प्रतिस्पर्धा की भावना से एक साथ लाकर, इस आयोजन से एनसीआर और दूसरे क्षेत्रों के लोगों के बीच मजबूत संबंध विकसित होने की भी उम्मीद है। साथ ही, इसके माध्यम से युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होकर एक साहसिक जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस आयोजन में हाफ मैराथन (21.1 किमी) दौड़ और 10 किमी और 05 किमी की दौड़ शामिल होंगी, जिसमें सभी उम्र और फिटनेस स्तर के प्रतिभागी भाग लेंगे। हर साल नौसेना द्वारा मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि में आयोजित किए जाने वाले अन्य समान आयोजनों के साथ इसे एक वार्षिक आयोजन बनाने की परिकल्पना की गई है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading