नवम्बर 8, 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के लिए प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 तक बढ़ाई

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के प्रचार-प्रसार में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) 2024 के तीसरे संस्करण के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 (सोमवार) तक बढ़ा दी है।

मीडिया हाउस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) के तीसरे संस्करण – 2024 के लिए अपनी प्रविष्टियाँ और विषय वस्‍तु 15 जुलाई, 2024 तक aydms2024.mib[at]gmail[dot]com.पर भेज सकते हैं। भाग लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (https://mib.gov.in/) और पत्र सूचना कार्यालय (https://pib.gov.in) की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.