अप्रैल 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रिया के विएना में चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मोदी ने स्वागत सत्कार के लिए नेहमर का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ़ होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी चर्चाओं के लिए वे उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक कल्‍याण के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

चांसलर नेहमर ने इस पर अपनी प्रसन्‍नता भी व्‍यक्‍त की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रिया में स्वागत करना सम्मान और प्रसन्‍नता की बात है। उन्‍होंने कहा कि ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। चांसलर नेहमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वे राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading