मार्च 8, 2026

14वीं भारतीय नौसेना (आईएन) – रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) स्टाफ वार्ता 11-13 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई

14वीं भारतीय नौसेना (आईएन) – रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) स्टाफ वार्ता 11-13 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता आरएएन के नौसेना उप-प्रमुख रियर एडमिरल क्रिस्टोफर स्मिथ और भारतीय नौसेना के एसीएनएस (एफसीआई) रियर एडमिरल जे सिंह ने की।

wps1

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार के हाइड्रोग्राफर कमोडोर स्टीवर्ट ड्यूने ने भी इसमें हिस्सा लिया। वहीं, इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इसमें प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें समुद्री परिचालन, सूचना विनिमय और प्रशिक्षण शामिल थे। इसमें दोनों पक्षों ने समुद्री मोर्चे पर उभरती चुनौतियों के बीच दोनों नौसेनाओं की बढ़ती हुई आपसी सहयोग को भी स्वीकार किया और आईओआर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोग व अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने पर सहमत हुए।

wps2

14वीं भारतीय नौसेना – रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना स्टाफ वार्ता के बाद रियर एडमिरल क्रिस्टोफर स्मिथ ने 13 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय महिंद्रु के साथ बातचीत की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading