नवम्बर 8, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “संकल्प: महिला सशक्तिकरण केन्‍द्र – 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ” पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की, साथ ही सचिव श्री अनिल मलिक भी मौजूद थे।

यह कार्यशाला महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केन्‍द्रित राष्ट्रव्यापी 100-दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत का प्रतीक है, जो 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में नामांकन अभियान और शैक्षिक सत्रों को शामिल करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है।

A group of people sitting at a tableDescription automatically generated

उद्घाटन के दौरान, राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पोषण अभियान, दीन दयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) जैसी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने अभियान की शुरुआत की और राष्ट्रीय परिकल्‍पना के अनुरूप महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

A group of people sitting at a tableDescription automatically generated

एक दिवसीय कार्यशाला में संकल्प: एचईडब्‍ल्‍यू के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी प्रावधानों, संचार रणनीतियों और परामर्श तकनीकों पर सत्र आयोजित किए गए, जो पूरे भारत में 693 जिलों में संचालित हैं। इन पहलों का उद्देश्य सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करना और विकास योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।

मंत्रालय इस 100 दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.