मार्च 7, 2026

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के बारे में विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) जैसे सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी की गति और पैमाने तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के मेल पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक भलाई के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बिडेन के साथ अपनी हालिया सकारात्मक बातचीत को भी याद किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading