नवम्बर 8, 2026

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के राज्य/जिला नोडल अधिकारियों के लिए एकीकृत नमूना सर्वेक्षण पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया

हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के राज्य/जिला नोडल अधिकारियों के लिए एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण 6 जून, 2024 को लेह, लद्दाख में आयोजित किया गया। कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जगत हजारिका, सलाहकार (सांख्यिकी), पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।

कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य और जिला नोडल अधिकारियों को ई-एलआईएसएस एप्लीकेशन के बारे में अद्यतन जानकारी प्रदान करना, महत्वपूर्ण डेटा अंतराल की पहचान करना और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रमुख पशुधन डेटा की सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त उपायों को सुझाना है।

इस कार्यशाला में (एएचएस) डीएएचडी भारत सरकार, के निदेशक, वी. पी. सिंह, पशु/भेड़ पालन और मत्स्य पालन विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, के निदेशक, डॉ. मोहम्मद इकबाल, एएचडी, कश्मीर, के निदेशक, डॉ. अल्ताफ अहमद लावे, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के राज्य/जिला नोडल अधिकारी और आईसीएआर-आईएएसआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.