मार्च 16, 2026

बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2023-24 का दूसरा अग्रिम अनुमान

देश में 2023-24 में बागवानी उत्पादन लगभग 352.23 मिलियन टन होने का अनुमान
फलों का उत्पादन 112.63 मिलियन टन होने की उम्मीद है और सब्जियों का उत्पादन लगभग 204.96 मिलियन टन होने की उम्मीद

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य सरकारी एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2023-24 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है।

कुल बागवानी2022-232023-24 (प्रथम अग्रिम अनुमान)2023-24 (दूसरा अग्रिम अनुमान)
क्षेत्र (मिलियन हेक्टेयर में)28.4428.7728.63
उत्पादन (मिलियन टन में)355.48355.25352.23

2023-24  की मुख्य विशेषताएं (द्वितीय अग्रिम अनुमान)

  • देश में 2023-24 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) में बागवानी उत्पादन लगभग 352.23 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2022-23 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 32.51 लाख टन (0.91 प्रतिशत) कम है।
  • 2023-24 (अंतिम अनुमान) में फलों, शहद, फूलों, बागान फसलों, मसालों और सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है जबकि सब्जियों में कमी आएगी।
  • फलों का उत्पादन 112.63 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण केला, नींबू, आम, अमरूद और अंगूर का उत्पादन बढ़ना है। वहीं, सेब और अनार का उत्पादन 2022-23 की तुलना में कम होने की उम्मीद है।
  • सब्जियों का उत्पादन लगभग 204.96 मिलियन टन रहने का अनुमान है। लौकी, करेला, गोभी, फूलगोभी, कद्दू, टैपिओका, गाजर और टमाटर के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है, जबकि प्याज, आलू, बैंगन और अन्य सब्जियों के उत्पादन में कमी आने की उम्मीद है।
  • प्याज का उत्पादन 2023-24 में 242.12 लाख टन (द्वितीय अग्रिम अनुमान) होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के 302.08 लाख टन के उत्पादन से लगभग 60 लाख टन कम है।
  • देश में आलू का उत्पादन 2023-24 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) में लगभग 567.62 लाख टन होने की उम्मीद है, जो लगभग 34 लाख टन कम है, जिसका मुख्य कारण बिहार और पश्चिम बंगाल में उत्पादन में कमी है।
  • 2023-24 में टमाटर का उत्पादन लगभग 212.38 लाख टन (द्वितीय अग्रिम अनुमान) होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के लगभग 204.25 लाख टन के उत्पादन से 3.98 प्रतिशत लाख टन अधिक है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading