मार्च 14, 2026

कुल मतदान – सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत

आम चुनाव के सातवें चरण के लिए हुए मतदान में रात 11:45 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:45 बजे राज्यवार लगभग कुल मतदान इस प्रकार है:

क्र.सं.राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेशसंसदीय क्षेत्रों की संख्यालगभग कुल मतदान ( % में)
1बिहार851.92
2चंडीगढ़167.9
3हिमाचल प्रदेश469.67
4झारखंड370.66
5ओडिशा670.67
6पंजाब1358.33
7उत्तर प्रदेश1355.59
8पश्चिम बंगाल973.36
            उपरोक्त 8 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश5761.63

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा प्रणाली में भरी जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रूझान हैक्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र (पीएस) के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading