मार्च 18, 2026

प्रदेश के 369 मतदान केन्द्र क्रिटीकल

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि प्रदेश में कुल 7992 मतदान केन्द्रों में से 369 मतदान केन्द्रों को क्रिटीकल श्रेणी में रखा गया है।
कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 118 क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं, जबकि सिरमौर में 58 तथा ऊना में 51 क्रिटीकल श्रेणी के मतदान केन्द्र हैं।
इसके अतिरिक्त, सोलन में 45 तथा चंबा में 20 क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की पहचान की गई है। हमीरपुर में 17, बिलासपुर, मंडी तथा शिमला में क्रमशः 16-16 क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं।
किन्नौर में सात, कुल्लू में तीन तथा लाहौल-स्पीति में केवल दो क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading