मार्च 11, 2026

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) ने महिला नाविकों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हुए नई दिल्ली में समुद्री महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। इस वर्ष का विषय, “सुरक्षित क्षितिज: समुद्री सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में महिलाएं” है जो समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QQTB.jpg

उत्सव के दौरान, समुद्री क्षेत्र में विभिन्न उंचाई प्राप्त करने वाली विभिन्न समुद्री संस्थानों की 27 महिला नाविकों और क्षेत्र के कुछ पेशेवरों को उनके समर्पण और समुद्री क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मान्यता प्रदान की गई। ये महिलाएं पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शक्ति और लचीलेपन का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं, और उनकी उपलब्धियां समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भावी पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करती हैं।

सचिव श्री टी.के. रामचंद्रन ने कहा, “समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के लिए इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर, हम समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के अमूल्य योगदान का सम्मान करते हैं। उनका समर्पण और विशेषज्ञता बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक अधिक चिरस्थायी और न्यायसंगत भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हमें बाधाओं को समाप्त करना जारी रखना चाहिए और इस उद्योग में महिलाओं के लिए अवसर उत्पन्न करना चाहिए। साथ में, हम एक संतुलित, विविध और समृद्ध समुद्री समुदाय प्राप्त कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस वर्ष का विषय, “सुरक्षित क्षितिज: समुद्री सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में महिलाएं”  है जो समुद्री सुरक्षा पर महिलाओं के महत्वपूर्ण प्रभाव पर बल देती है। यह उद्योग में सुरक्षा के महत्वपूर्ण महत्व पर प्रकाश डालता है और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने और समुद्र में जीवन की रक्षा करने में महिलाओं की आवश्यक भूमिका को स्वीकार करता है।”

इस उत्सव ने एक स्थायी भविष्य के लिए एक प्रमुख स्तंभ के रूप में लैंगिक समानता के महत्व पर प्रकाश डाला, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र सतत विकास एजेंडा के सतत विकास लक्ष्य 5 में मान्यता प्राप्त है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) और अन्य उद्योग हितधारकों के साथ सहयोग सहित विभिन्न पहलों और साझेदारियों के माध्यम से समुद्र में महिलाओं को समर्थन प्रदान करने और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 9 वर्षों में, नाविकों की संख्या में 140% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में सक्रिय भारतीय नाविकों की कुल संख्या 1,17,090 थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 2,80,000 हो गई है। नौवहन महानिदेशालय ने वर्ष 2014 में लगभग 1,699 महिला नाविकों को पंजीकृत किया था जो वर्ष 2023 में बढ़कर 10,440 हो चुका है, जो पंजीकृत महिला भारतीय नाविकों में 514% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। वर्तमान में, दिनांक 15.05.2024 तक पंजीकृत कुल महिला नाविक/इंडो 13,371 हैं जबकि 31.12.2023 तक सक्रिय महिला नाविक 4770 हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004X5P0.jpg

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading