मार्च 10, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

छठे चरण के लिए 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर के 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए चुनाव के लिए लड़ने वाले 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

इस चरण में 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान हेतु कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 07 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3- अनंतनाग-राजौरी में स्थगित हुए मतदान को छोड़कर) के लिए छठे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 900 नामांकन वैध पाए गए। 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे और 21 नामांकन वैध पाए गए थे।

छठे चरण में, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 470 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, हरियाणा के 10 संसदीय क्षेत्रों में 370 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। झारखंड के 8-रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 2-उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेशवार विवरण:  

 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेशछठे चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्याप्राप्त हुए नामांकन- पत्रों की संख्याजांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्यानामांकन वापसी के बाद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या
बिहार82468986
हरियाणा10370239223
जम्मू एवं कश्मीर*1 20
झारखंड42459693
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली7367166162
ओडिशा61306564
उत्तर प्रदेश14470164162
पश्चिम बंगाल81508179
कुल581978900889

*जम्मू एवं कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3-अनंतनाग-राजौरी में तीसरे चरण से स्थगित मतदान छठे चरण में

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading