मार्च 7, 2026

एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू, 15 जून तक यात्री ले सकेंगे हिस्सा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आर आर टी एस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रेल में यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू किया है। यह सर्वेक्षण 15 जून तक चलेगा। आरआरटीएस के आधिकारिक ऐप कनेक्ट और वेबसाइट के माध्‍यम से यात्री इस सर्वेक्षण में हिस्‍सा ले सकते हैं।

एनसीआरटीसी ने बताया है कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य नमो भारत रेल के संचालन, स्टेशनों और समग्र यात्रा अनुभवों के बारे में यात्रियों से जानकारी एकत्र करना है। एनसीआरटीसी ने आगे बताया कि इस सर्वेक्षण से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर नमो भारत रेल की सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। नमो भारत रेल के परिचालन के शुरू होने से अब तक 10 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading