मार्च 13, 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण शुक्रवार को तमिलनाडु के महेन्द्रगिरी के इसरो के प्रोपल्सन परिसर में किया गया। नवनिर्मित पी.एस.-4 इंजन में खंडों की संख्या कम की गई है। इस प्रणाली से इंजन में कच्‍चे माल की खपत और उत्पादन में लगने वाले समय में कमी आएगी। इसका उपयोग पी.एस.एल.वी. प्रक्षेपण यान और प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली में भी किया जाएगा। इसरो पी.एस.-4 इंजन को पी.एस.एल.वी. कार्यक्रम का नियमित रूप से हिस्सा बनाने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading