मार्च 11, 2026

कल से खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट कल से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जाएगा। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर इन तीर्थधामों को फूलों से सजाया जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यमुनोत्री के लिए 3 लाख 44 हजार से अधिक, गंगोत्री के लिए लगभग 3 लाख 92 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। केदारनाथ धाम के लिए 7 लाख 60 हजार से ज्यादा, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए लगभग 6 लाख 60 हजार तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए पैंतालीस हजार नौ सौ उनसठ श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया हैं।

इस बीच, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने चारों धाम के लिए एक सौ पैंतीस बसों को रवाना किया। इन बसों में चार हजार पचास श्रद्धालु पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading