मार्च 11, 2026

सोलन के सलोगड़ा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

बूथ प्रभारी एवम् सचिव मंडल सीमा कश्यप ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत

वीरवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन शहर के सलोगड़ा में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तिलक शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
वही बूथ की प्रभारी सीमा कश्यप ने राज्यसभा सांसद एवम युवा मोर्चा प्रदेश्यक्ष तिलक राज शर्मा व मंडल अध्यक्ष मंडन ठाकुर का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रभारी शीला कुमारी चंदर कांत ने भी मुख्यतिथि को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया।

जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ सलोगडा के विजेश्वर देवता मंदिर के पुजारी जयराम ने सांसद सिकंदर कुमार को तिलक लगा कर व पूजा अर्चना करवा कर किया। इस अभियान के अंतर्गत राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार व अन्य कार्यकर्ताओं ने घर घर जा कर लोगो को सुरेश कश्यप के पक्ष में वोट करने की अपील की ।

इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला शर्मा ग्राम केंद्र प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, कांति स्वरूप शर्मा, भाजपा विस्तारक बलवीर ठाकुर, प्रवासी नरेंद्र खुर्बे, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, मंडल सचिव सीमा कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, मनसार के बूथ अध्यक्ष नरेश दत्त, घलूत के बूथ अध्यक्ष
रमेश शर्मा, कमला ,मनोज शर्मा भाजपा आईटी विभाग सोलन एवम् सलोगडा के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading