नवम्बर 8, 2026

मतदान का प्रतिशत – तीसरे चरण के लिए रात 11:40 बजे तक 64.4 प्रतिशत

आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान रात 11:40 बजे तक लगभग 64.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस आते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अद्यतन किया जाता रहेगा और यह पहले चरण एवं दूसरे चरण की भांति वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:40 बजे राज्यवार अनुमानित मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र. सं              राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशसंसदीय क्षेत्र की संख्याअनुमानित मतदान का प्रतिशत (%)
1असम481.61
2बिहार558.18
3छत्तीसगढ़771.06
4दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव269.87 
5गोवा275.20
6गुजरात2558.98
7कर्नाटक1470.41
8मध्य प्रदेश966.05
9महाराष्ट्र1161.44
10उत्तर प्रदेश1057.34
11पश्चिम बंगाल475.79
 उपरोक्त 11 राज्य(93 संसदीय क्षेत्र)9364.40

64.40

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में भरी जा रही जानकारी के अनुसार हैं। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.