नवम्बर 9, 2026

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-

“महावीर जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

“अहिंसा और करुणा” की प्रतिमूर्ति भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार हमें प्रेम और शांति का संदेश देता है। भगवान महावीर ने आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण के लिए अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य व त्याग का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं मानव कल्याण के लिए सदैव प्रासंगिक बनी रहेंगी।

आइए इस अवसर पर हम समाज में प्रेम व सद्भाव फैलाने और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें –

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.