मार्च 9, 2026

अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने दी।
भर्ती निदेशक कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने बताया की युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय शिमला के जिम्मेदारी के इलाकों में 03 जगहों पर ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिमला में HP College of Education, JCB Public Senior Secondary School, New Shimla और सोलन में Green Hills Engineering College, Solan परीक्षा केंद्र होंगे।
कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 07 मई, 2024 तक बताए हुए केन्द्रों में आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी होने पर अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading