अप्रैल 27, 2026

राज्यपाल ने एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन से प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य तथा प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

राज्यपाल एवं प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि रेड क्रॉस पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सहायता के लिए प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है।
इन दो एम्बूलंेसों में से एक बेसिक लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस मण्डी जिला तथा दूसरी एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस राज्य रेड क्रॉस द्वारा संचालित की जाएगी। यह एम्बूलेंस वाहन, राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश रेड क्रॉस को प्रदान किए गए है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading