सितम्बर 21, 2026

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में 12 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों, केन्द्रशासित प्रदेशों और बाहरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष भागों में चुनाव कराया जाएगा। बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक भाग में इस चरण में मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्‍थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र में 8-8, मध्‍य प्रदेश में 7 और असम और बिहार में 5-5 सीटों के लिए मतदान होगा। इसी चरण में पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3 सीटों और मणिपुर, त्रिपुरा, और जम्‍मू-कश्‍मीर में एक-एक सीट के लिए मतदान होगा।

नामांकन 4 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं और 26 अप्रैल को मतदान होगा। जम्‍मू-कश्‍मीर को छोड़कर सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नामांकन-पत्रों की जांच 5 अप्रैल और जम्‍मू-कश्‍मीर में नामांकन-पत्रों की जांच 6 अप्रैल को की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading