मार्च 7, 2026

भारतीय रेल ने होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की निर्विघ्‍न और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अब तक 540 ट्रेन सेवाएं अधिसूचित की हैं

प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को व्‍यवस्थित रखने को प्राथमिकता दी जा रही है
इन ट्रेनों द्वारा रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना है
पिछले वर्ष की तुलना में इस त्योहारी सीज़न के लिए 219 अधिक सेवाएं जोड़ी गई हैं

भारतीय रेल की ओर से होली के इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को व्‍यवस्थित रखने के लिए 540 ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

इन ट्रेनों द्वारा दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।

क्र.सं.रेलवेअधिसूचित सेवाएं
1सीआर88
2ईसीआर79
3ईआर17
4ईसीओआर12
5एनसीआर16
6एनईआर39
7एनएफआर14
8एनआर93
9एनडब्ल्यूआर25
10एससीआर19
11एसईआर34
12एसईसीआर4
13एसआर19
14एसडब्ल्यूआर6
15डब्ल्यूसीआर13
16डब्ल्यूआर62
 कुल540

अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ लगातार और समय पर घोषणा करने के उपाय किए गए हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading