मई 1, 2026

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात प्रदीप कंवर तथा नाट्य निरीक्षक पद पर तैनात दुर्गा राम कश्यप आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए निदेशक राजीव कुमार ने कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों द्वारा प्रदत्त सेवाओं की सराहना की। उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से दी गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।
अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता तथा संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
संयुक्त निदेशक, प्रदीप कंवर 6 जनवरी, 1989 को सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे और 34 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
नाट्य निरीक्षक, दुर्गा राम कश्यप 21 अक्तूबर, 2000 को कलाकार के पद पर नियुक्त हुए थे और 23 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading