नवम्बर 8, 2026

अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी से ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में शामिल होने और युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट में ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान गान को साझा किया।

अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने कहा: “जैसा कि देश लोकतंत्र के अपने सबसे बड़े त्योहार के लिए तैयार हो रहा है, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने हालिया ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एक स्पष्ट आह्वाहन किया था, मैं आप सभी से #MeraPehlaVoteDeshKeLiye अभियान में शामिल होने और युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध करता हूं।

अभी #MeraPelahVoteDeshKeLiye गान को सुनें और इसे सभी के साथ साझा करें।

आइए, इस अभियान को अपने तरीकों और शैलियों के माध्यम से आगे बढ़ाएं।

आइए, इस जिम्मेदारी को स्वीकार करें और ऑनलाइन @mygovindia और कॉलेजों में हमारी सामूहिक आवाज की शक्ति का उत्सव मनाएं!

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.