मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने यह भी कहा कि अमीन सयानी जी ने भारत के प्रसारण क्षेत्र में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने काम के जरिए अपने श्रोताओं के साथ एक विशेष संबंध स्‍थापित किया।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“रेडियो पर श्री अमीन सयानी जी की मखमली आवाज़ में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिसने उन्‍हें पीढ़ियों से परे लोगों को अपना बना लिया। अपने काम के जरिए, उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने श्रोताओं के साथ बहुत ही मधुर संबंध स्‍थापित किया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading