जून 22, 2026

राज्यपाल के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राजभवन के कर्मचारियों ने बधाई दी

शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यपाल को बधाई दी। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष जानकी शुक्ल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

राजभवन के स्टाफ से संवाद करते हुए राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और सहभागिता के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल संतोषजनक रहा।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल को बधाई देते हुए उनके द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस अवधि के दौरान प्रदेश के विकास के लिए राज्यपाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading