नवम्बर 8, 2026

दुबई के जेबेल अली में भारत मार्ट का आभासी रूप से शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और दुबई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई में जेबेल अली मुक्त व्यापार क्षेत्र में डीपी वर्ल्ड द्वारा बनाए जाने वाले भारत मार्ट का 14 फरवरी, 2024 को आभासी रूप से शिलान्यास किया।

PM inaugurates ‘Bharat Mart’, a warehousing facility, in Dubai on February 14, 2024.

दोनों नेताओं ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि भारत मार्ट जेबेल अली पोर्ट की रणनीतिक स्थिति और लॉजिस्टिक्स मजबूती का लाभ उठाकर भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार को और भी आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मार्ट में भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्रों को खाड़ी, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरेशिया में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच बनाने का प्रभावी मंच प्रदान करके उनके निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता मौजूद है।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.