मार्च 11, 2026

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 15 फरवरी, 2024 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक कण्डाघाट, सिरीनगर, धाली, पलेच, शलुमणा, दोलग, डेढ़घराट, मेहली, मही, सनेच, कोहरी, वाकनाघाट, क्यारीघाट, कवारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading